इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ ‘फर्स्ट बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव

The 'First Business Leaders Conclave' was held at Integral University.
 
huoui
लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के इंटीग्रल बिजनेस स्कूल (IBS) ने फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन के सहयोग से 7-8 नवंबर 2025 के बीच प्रथम ‘फर्स्ट बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और उभरते उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में व्यापार, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के बदलते स्वरूप तथा उनके भविष्य को लेकर विचार विमर्श किया गया।

उद्घाटन सत्र के पश्चात “कंसल्टोक्रेसी पर प्रशासनिक दृष्टिकोण” विषय पर विचार रखे गए, जिसमें पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, राजनीतिक रणनीति विशेषज्ञ भास्कर सिंह और अन्य वक्ताओं ने शासन व्यवस्था व कंसल्टेंसी प्रक्रिया पर अपने अनुभव साझा किए। ज्ञान डेयरी के निदेशक जय कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

9u09

शैक्षणिक सत्र में “शिक्षा में जेनरेटिव एआई अपनाने” विषय पर प्रो. अभिषेक मिश्रा, कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत समेत प्रमुख विशेषज्ञों ने शिक्षण प्रणाली पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।दूसरे सत्र में “क्रिएटिंग ए वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम” पर केंद्रित संवाद में उद्यमिता, नवाचार, निवेश और संसाधनों के बेहतर नेटवर्किंग पर जोर दिया गया।

साथ ही कॉन्क्लेव में बुक टॉक, लखनऊ के इतिहास पर प्रस्तुति, पर्यावरण आधारित डॉक्यूमेंट्री और डिजाइन थिंकिंग, राजनीतिक मार्केटिंग एवं आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी पर विभिन्न वर्कशॉप्स भी आयोजित की गईं, जिनसे प्रतिभागियों को व्यावहारिक सीख प्राप्त हुई।

jopop

कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्योग और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, नेतृत्व क्षमता को विकसित करना और नए विचारों को मंच प्रदान करना रहा। यह आयोजन IBS की शैक्षणिक उत्कृष्टता और इनोवेशन को बढ़ावा देने की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक साबित हुआ।

Tags