अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गोमती नगर इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न
बैठक का शुभारंभ महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा गोमती नगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में संजय निगम तथा महामंत्री के रूप में प्रवीण श्रीवास्तव के मनोनयन का उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया।
महासभा के निर्देशानुसार बैठक में गोमती नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। महामंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मुकेश श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष: एस.पी. श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष: ओ.एल. श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष: आनंद श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष: विजय कृष्ण
उपाध्यक्ष: वी.के. श्रीवास्तव
संगठन मंत्री: आशीष श्रीवास्तव
संयुक्त मंत्री: सुनील निगम
मीडिया प्रभारी: मयूर निगम
युवा अध्यक्ष: विकास श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष: राजीव सक्सेना
सदस्यता एवं सहयोग राशि पर निर्ण
बैठक में संगठन की वित्तीय व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य द्वारा प्रतिवर्ष 1,000 रुपये तथा सामान्य सदस्यों द्वारा 200 रुपये वार्षिक सहयोग राशि दी जाएगी। कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी निर्धारित सहयोग राशि बैठक के दौरान ही जमा कर दी।
भव्य रूप से होगी चित्रगुप्त पूजा
बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर भी निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि दीपावली के बाद आने वाले चित्रगुप्त पूजा पर्व पर ‘कलम-दवात पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन विराम खंड-5 स्थित टंकी वाले पार्क में विधि-विधान एवं भव्यता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के समापन अवसर पर अध्यक्ष संजय निगम ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कायस्थ समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
प्रवीन श्रीवास्तव
महामंत्री, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी उत्तर प्रदेश – गोमती नगर इकाई
