गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

First National Seminar organized at Goyal Ayurvedic Medical College and Hospital, Lucknow
 
First National Seminar organized at Goyal Ayurvedic Medical College and Hospital, Lucknow

लखनऊ। गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 27 फरवरी 2026 को “आयुर्वेदिक पैथोफिजियोलॉजी और एथनोबोटेनिकल थेरेप्यूटिक्स के एकीकृत दृष्टिकोण” विषय पर प्रथम राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के प्रबंधक सर डॉ. महेश कुमार गोयल एवं प्राचार्य प्रो. अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव के संरक्षण में द्रव्यगुण विभाग तथा रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के आयुर्वेद विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक पैथोफिजियोलॉजी, एथनोबोटेनिकल थेरेप्यूटिक्स तथा आयुर्वेदिक औषधियों के विकास और अनुसंधान के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रमुख वक्ता

संगोष्ठी के मुख्य वक्ताओं में शामिल हैं—

  • डॉ विवेक अग्रवाल (एनआईएआईएमओ, नई दिल्ली)

  • डॉ रणधीर सिंह (डीन, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, हरियाणा)

  • डॉ मोहनलाल जायसवाल (पूर्व आचार्य, एनआईएआईएमओ, जयपुर)

ये विशेषज्ञ अपने अनुभव एवं शोध कार्यों के माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग एवं रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग के प्रो. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. अंकर सक्सेना तथा डॉ. दीपक सुधी प्रतिभागियों को आयुर्वेद में रोगों के नैदानिक परीक्षण, जनजातीय प्राकृतिक पारंपरिक चिकित्सा तथा नवीनतम शोध प्रगति के विषय में जानकारी देंगे। प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

तिथि एवं स्थान

  • तिथि: 27 फरवरी 2026

  • स्थान: गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, लखनऊ से संबद्ध गॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के सभागार – 01 एवं 02

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े सभी विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस संगोष्ठी में सहभागिता कर अपने ज्ञान और अनुभव को समृद्ध करें तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Tags