मस्जिद कोहना पीर बाबा, इंदिरा नगर में पहले दौर की तरावीह मुकम्मल
First round of Taraweeh completed at Kohna Peer Baba Masjid, Indira Nagar
Wed, 25 Feb 2026
लखनऊ। मस्जिद कोहना पीर बाबा, इंदिरा नगर में रमज़ान मुबारक के पाक महीने में तरावीह का पहला दौर मुकम्मल किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने शिरकत की और इबादत के साथ मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
यह आयोजन मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की निगरानी में संपन्न हुआ। मस्जिद के सदर जनाब रियाज अहमद एवं जनरल सेक्रेटरी जनाब मुर्तज़ा अली ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए प्रशासन तथा सभी नमाज़ियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इमाम साहब को नजराने के रूप में नगद राशि एवं तोहफा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर जनाब अहमद राजा, नायब सदर मोहम्मद साबिर खान एवं जनरल सेक्रेटरी मुस्तकीम अहमद सिद्दीकी भी मौजूद रहे। तरावीह मुकम्मल होने के बाद इमाम साहब ने विशेष दुआ कर देश में शांति, सौहार्द और तरक्की की कामना की। रमज़ान के इस पवित्र महीने में मस्जिद में रौनक और अकीदतमंदों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
