अनफिट वाहन फिट कराएं, बकाया कर जमा कराएं: आरटीओ प्रशासन

Get unfit vehicles fitted, deposit outstanding taxes: RTO administration
 
अनफिट वाहन फिट कराएं, बकाया कर जमा कराएं: आरटीओ प्रशासन
अयोध्या। आरटीओ कार्यालय अयोध्या में 5 मार्च 2026 को आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आरटीओ प्रशासन ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त प्रकरणों, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण सहित सभी लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब कम समय शेष है, इसलिए निर्धारित मासिक, क्रमिक एवं वार्षिक राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

बैठक में बकाया कर वाले वाहनों तथा अनफिट स्कूल एवं व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने, फोन के माध्यम से संपर्क करने तथा आवश्यकता पड़ने पर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाने की बात कही गई। इसके अलावा शासन और मुख्यालय द्वारा जारी स्लीपर बसों सहित अन्य निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Tags