मंडल स्तरीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम की पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

Inauguration of the five-day divisional-level workshop on the Adolescent Education Programme
 
dfghdr

लखनऊ, 27 जुलाई 2026। संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार के संरक्षण में सोमवार को पायनियर मोंटेसरी स्कूल एंड कॉलेज, सेक्टर-1, विकास नगर, लखनऊ के सभागार में मंडल स्तरीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम की पाँच दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यशाला का उद्घाटन मंडलीय उप शिक्षा निदेशक पी.एन. सिंह, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार तथा पायनियर मोंटेसरी स्कूल एंड कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में लखनऊ मंडल के सभी छह जनपद—लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी तथा रायबरेली—से पाँच-पाँच अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षकों की क्षमता का विकास करना है।

कार्यशाला का अनुश्रवण सह निरीक्षक, आंग्ल विद्यालय, उत्तर प्रदेश, राम सुजन मिश्रा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मॉल (लखनऊ) की प्रधानाचार्या पूनम शाही द्वारा किया जा रहा है। वहीं, मॉड्यूल प्रशिक्षक के रूप में डॉ. पल्लवी शर्मा (प्रवक्ता) एवं चंद्रिका प्रसाद वर्मा (सहायक अध्यापक) प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडलीय खेल सचिव विश्वजीत पांडेय, जनपदीय खेल सचिव अमित कुमार, जेडी कार्यालय, लखनऊ के वरिष्ठ सहायक आलोक कल्यानी तथा अनुराग सिंह का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Tags