भारतीय विकास समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

The Indian Development Committee organized a flag hoisting and award distribution ceremony on the occasion of the 77th Republic Day.
 
भारतीय विकास समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

लखनऊ | 26 जनवरी, 2026:  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय विकास समिति के तत्वावधान में ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राजाजीपुरम कॉलोनी स्थित सी. राजगोपालाचारी पार्क में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर उपनियंत्रक श्री मनोज वर्मा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत गणतंत्र दिवस पर आधारित ऑनलाइन चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया रचनात्मक कौशल

भारतीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

iopi

चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम:

  • ग्रुप–A:
    प्रथम – द्वीति वर्मा, द्वितीय – आदया शाह

  • ग्रुप–B:
    सर्वश्रेष्ठ – अनिका शर्मा,
    प्रथम – द्वारका पाण्डेय,
    द्वितीय – आयांश गुप्ता,
    तृतीय – अरहमा बेग

  • ग्रुप–C:
    सर्वश्रेष्ठ – गुनगुन कश्यप,
    प्रथम – गुन खत्री,
    द्वितीय – मितांश सक्सेना,
    तृतीय – दिव्यांक शर्मा

vgujgy

निबंध प्रतियोगिता परिणाम:

  • ग्रुप–A:
    प्रथम – अभिनंदन पाण्डेय,
    द्वितीय – राम सागर

  • ग्रुप–B:
    सर्वश्रेष्ठ – रवि वर्मा,
    प्रथम – परिधि बाजपेई,
    द्वितीय – सीमा,
    तृतीय – अर्पित शर्मा

प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार (जैकेट) प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड भेंट की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सिंह सहित बी.के. सक्सेना, सुनील प्रसाद, राजेश शर्मा, मीतू सिंह, मयंक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, डी.के. श्रीवास्तव, राम सिंह लोधी, कुलदीप रावत, अमान खान, देवांश अवस्थी, संजू प्रसाद, पंकज शर्मा, अर्पित सिंह, सुनील सिंह, शालू शर्मा, लक्ष्मी सुमन निगम सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति, रचनात्मकता और बच्चों के उत्साह से परिपूर्ण रहा तथा गणतंत्र दिवस के महत्व को सार्थक रूप में प्रस्तुत करता नजर आया।

Tags