संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ कैंपबेल रोड इकाई के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के कवरेज हेतु आमंत्रण

Invitation to cover the oath-taking ceremony of the office-bearers of the Sanyukt Udyog Vyapar Mandal, Lucknow (Campbell Road Unit).
 
sbbsbs
सादर अवगत कराना है कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की लखनऊ कैंपबेल रोड इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है—

कार्यक्रम विवरण


दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार
समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान: यूरोकिड्स प्रीस्कूल, कैंपबेल रोड, लखनऊ
इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारिक हितों, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण करेंगे।


अतः आपसे सादर अनुरोध है कि उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधि/संवाददाता एवं कैमरामैन को भेजकर कार्यक्रम की समाचार, फोटो एवं वीडियो कवरेज करने की कृपा करें, ताकि इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी आपके प्रतिष्ठित समाचार माध्यम के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंच सके।


आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।
सादर।
निवेदक
अंजनी कुमार पांडेय
राष्ट्रीय अध्यक्ष
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

Tags