पिछले 54 वर्षों सेे हो रहा पाण्डेयगंज व्यापार मंडल कां होली मिलन समारोह
Pandeyganj Vyapar Mandal's Holi Milan celebration is being held since last 54 years
Mon, 17 Mar 2025
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। पाण्डेयगंज व्यापार मंडल के द्वारा पिछले 54 वर्षों से बड़ ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया जाता रहा है। इस बार होली मिलन समारोह 19 मार्च को पाण्डेयगंज गल्ला मंडी में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुये व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप बागड़िया ने बताया कि होली मिलन समारोह सायं सात बजे से आठ बजे तक चलेगा। उसके पश्चात राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का कार्यक्रम होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व पूर्व उप-मुख्य मंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने उपस्थित होने की संस्तुति प्रदान कर दी है। वही अन्य विशिष्ठ अतिथियों के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायम डा0 नीरज वोरा, नीरज सिंह, मुकेश शर्मा आदि अन्य गणमान्य उपस्थित रहेगें। वही रााष्ट्रीय कवि सम्मेलन में लखनऊ सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रख्यात कवि और कवियित्री होली के रंगों में रंगी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर करेगें।
