संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्ट नगर इकाई का गठन एवं शपथ समारोह संपन्न

Formation of Transport City Unit of Joint Industry Trade Board and oath ceremony completed
 
Formation of Transport City Unit of Joint Industry Trade Board and oath ceremony completed

लखनऊ, 29 जनवरी 2026:  संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्ट नगर इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से लखनऊ जिला प्रभारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी को पदोन्नत कर उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।

ट्रांसपोर्ट नगर इकाई के लिए घोषित पदाधिकारियों में संजय गुप्ता को अध्यक्ष, सतीश वर्मा को संरक्षक, अशोक वाजपेई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष मौर्य को वरिष्ठ संगठन मंत्री, मनोज कुमार बाजपेई को महासचिव, प्रदीप यादव को महामंत्री, अमन गुप्ता को संगठन मंत्री, सैयद जाहिर चिश्ती को कोषाध्यक्ष, राजपाल गुप्ता को प्रचार मंत्री, रमेश वर्मा को संयुक्त मंत्री, सूरज कुमार को मंत्री तथा मनोज ठाकुर एवं अश्वनी कुमार साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त दिनेश गुप्ता, विवेक तिवारी एवं दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा राजेश गौड़, सर्वेश पाल सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्राची पांडे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आबू सालेह, प्रदेश सचिव प्रभात राय, लखनऊ मंडल महासचिव मनीष सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुचि सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पाल, मोहन रोड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, पारा अध्यक्ष धर्मराज यादव, ठाकुरगंज महिला अध्यक्ष उजमा सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और व्यापारियों से आपसी भाईचारा, एकता और संगठन की मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी काले कानून को समाज को जातिगत आधार पर बाँटने की साजिश बताते हुए कहा कि व्यापारी समाज एकजुट होकर ऐसे कानूनों का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार सर्व समाज से चलता है और सरकार को सबसे अधिक राजस्व व्यापारी वर्ग से प्राप्त होता है, इसलिए व्यापारियों की रोज़ी-रोटी और हितों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।

Tags