शिव शक्ति सेवा संस्थान समिति का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नवगठित समिति में लक्ष्मी रस्तोगी को अध्यक्ष, प्रिया शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्पा पांडेय को उपाध्यक्ष, गीता दुबे को महासचिव, मंजू श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, निशा अग्रवाल को संगठन मंत्री, रतनलाल खरे को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं निधि ठाकुर एवं शीला शर्मा को सदस्य, उषा राय को मीडिया प्रभारी तथा ओम प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त आनंद शुक्ला को उपसचिव, विष्णु कुमार मिश्रा को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया। समिति सदस्यों के रूप में शैलजा मिश्रा, सुमन उपाध्याय, सुमन विश्वकर्मा, अल्पना मिश्र, सरोज सिंह, मिथिलेश सिंह, मालती, नीलिमा शुक्ला, भारती शर्मा, शकुंतला देवी एवं किरण मिश्रा को दायित्व सौंपे गए।
समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से विनोद कुमार शुक्ला, मनोज सिंह ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, प्रमोद मिश्रा, निर्मल यादव, रामकर पांडे, यशवंत सिंह, यशवंत गौतम मिश्र, वीर बहादुर उपाध्याय, शेर बहादुर सिंह, हेमंत राघव, हिमांशु नायक, पी.एन. सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद राय, मयंक अग्रवाल, ए. सर्विस सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, सर्वेश यादव, अनिल शर्मा, आशीष मिश्रा, अभय भूषण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिव शक्ति सेवा संस्थान के सामाजिक उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार पांडे ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
