सड़क हादसे में तीन की मौत पर पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने जताया शोक

Former candidate Surendra Kumar expressed grief over the death of three people in a road accident.
 
Former candidate Surendra Kumar expressed grief over the death of three people in a road accident.
हरदोई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस दुखद घटना में गांव गाढ़ी के पूर्व प्रधान पवन यादव, सिद्धिकपुर गांव के बालक राम यादव और अटिया निवासी राजू राठौर की उन्नाव जनपद के थाना बेहटा क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना के दौरान मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों के बीच पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह घटना न केवल तीनों परिवारों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगतों को मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवारों को ढांढस बंधाना भी बेहद कठिन है और ईश्वर से प्रार्थना की कि ऐसा दुःख किसी को न सहना पड़े।
इस अवसर पर आर.एल. वर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, कृष्णा वर्मा, रंजीत कुमार गौतम, राकेश सिंह, प्रदीप कुमार, राम कुमार, सुभाष सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags