नवरात्र पवन पर्व पर पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बधाई दिया
Former candidate Surendra Kumar congratulated on Navratri Pawan festival.
Fri, 20 Mar 2026
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने नवरात्र पवन अवसर पर बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से समस्त निवासीगण सहित हरदोई जिला वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया।देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।
उन्होंने आगे लिखा, “चैत्र नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस पर जगत जननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका कल्याण हो। जगत में त्याग, सदाचार और संयम बढ़े। चारों ओर खुशहाली और आनंद का वास हो। सबकी मनोकामनाएं पूरी हों।”माँ दुर्गा को आदि शक्ति के रूप में जाना जाता है | वे ही इस जगत की जननी है उन्हीं से ये सारा संसार अस्तित्व में है | माँ दुर्गा की कृपा जिस भक्त पर हो जाती है उसका जीवन धन्य हो जाता है | माँ दुर्गा की पूजा आराधना के साथ-साथ भजन द्वारा उनकी स्तुति करना भी उन्हें प्रसन्न करने का उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का मार्ग है।
