पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील

Former candidate Surendra Kumar inaugurated a cricket tournament and urged the youth to get involved in sports.
 
xfgsd

हरदोई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के गोडवा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के प्रबंधक अरमान और हल्दर गाजी ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। खेलों से न केवल व्यक्ति की मानसिक क्षमता मजबूत होती है, बल्कि उसके भीतर छिपी प्रतिभा को भी सामने आने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। सुरेंद्र कुमार ने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मोमीन सिद्दीकी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, राजाराम, सुधाकर सिंह, गुड्डू कश्यप, शेषराम, रामलोटन वर्मा, रंजीत कुमार गौतम, सुरेश कुमार, अरविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

Tags