पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Former candidate Surendra Kumar conducted public outreach in the constituency and met with party workers.
 
Former candidate Surendra Kumar conducted public outreach in the constituency and met with party workers.
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेन्द्र कुमार पिपरी गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव के घर जाकर उनके पुत्र रत्न की प्राप्ति पर शुभकामनाएं दीं और परिवार को बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि मजबूत संगठन के बल पर प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन संभव है।

सुरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उस दौरान विकास को प्राथमिकता दी गई थी। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसरोकारों के मुद्दों पर जनता परेशान है।

Tags