पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार विभिन्न सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में हुए शामि
Former candidate Surendra Kumar participated in various social and marriage functions.
Wed, 13 May 2026
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगरों में आयोजित सामाजिक, वैवाहिक एवं शोक कार्यक्रमों में सहभागिता कर लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने ग्राम पहाड़पुर मजरा बरौली में मोहम्मद खालिद की पुत्री के निकाह समारोह में शिरकत की। इसके अलावा ग्राम गढ़ी कमालपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव संतराम वर्मा के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम तथा ग्राम हुसैनपुर में राधेलाल वर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद, मंगलमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि नव दंपतियों का आपसी प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे।
सुरेन्द्र कुमार ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए हड्डियांन पुरवा बघौली में बख्तियार के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा नगर पंचायत कछौना में के.के. सोनी के निधन के उपरांत उनके परिवार से मिलकर दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गुड्डू कश्यप, देवेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार, नरेंद्र कुमार, रामलोटन वर्मा, रंजीत कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
