कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के पिता के निधन पर सांसद तनुज पुनिया सहित विभिन्न नेताओं ने जताई संवेदना

Various leaders, including MP Tanuj Punia, expressed condolences on the passing of former Congress candidate Surendra Kumar's father.
 
Various leaders, including MP Tanuj Punia, expressed condolences on the passing of former Congress candidate Surendra Kumar's father.
हरदोई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार के पिता श्री राम के निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया सहित अनेक नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

zbsb

नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं सुरेन्द्र कुमार और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
संवेदना संदेश में कहा गया कि परिवार के किसी सदस्य का निधन अपूरणीय क्षति होती है। श्री राम एक नेक एवं सम्मानित व्यक्ति थे, जिनके निधन से समाज ने एक सज्जन व्यक्तित्व को खो दिया है। नेताओं ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं तथा उनकी प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
सभी नेताओं एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Tags