पूर्व महाराजा स्व. श्री पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की श्राद्ध तिथि पंचमी पर फल वितरण
महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बलरामपुर राज के वर्तमान महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने पूर्वज स्व. पाटेश्वरी प्रसाद सिंह को नमन किया और उन्हें सच्चा प्रजापालक व मनीषी बताते हुए उनके आदर्शों को याद किया।
चिकित्सालयों में हुआ फल वितरण
फल वितरण कार्यक्रम एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन की अगुवाई में आयोजित हुआ।
-
संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कॉलेज बलरामपुर के प्राचार्य डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. आर.डी. सुमन, डॉ. सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. मेधावी सिंह, डॉ. रुचि पांडेय, सुरेंद्र दूबे और अवनीश दीक्षित की उपस्थिति रही।
-
महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. सुमन दत्त और डॉ. वसीम अहमद मौजूद रहे।
-
वहीं मेमोरियल चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. शारदा रंजन ने मरीजों को फल वितरित किए।
श्रद्धांजलि का अवसर
कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों ने महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की पुण्य स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए नमन किया।
