बड़े मंगल पर पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया भंडारे का शुभारंभ
On 'Bada Mangal', former Minister Arvind Kumar Singh Gope inaugurated a community feast (Bhandara).
Tue, 19 May 2026
Barabanki, 19 मई। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री Arvind Kumar Singh Gop ने नगर कोतवाली स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर महाबली बजरंगबली महाराज का दर्शन-पूजन किया तथा भंडारे का शुभारंभ किया।
सनातन भक्त दल के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित भंडारे में उपस्थित होकर अरविंद कुमार सिंह गोप ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाबली हनुमान जी के भक्तों की सेवा करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और हनुमान जी महाराज सदैव अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
उन्होंने कहा कि “हनुमान जी के सेवक को कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ता। पवनसुत अपने भक्तों के संकटों का निवारण क्षण भर में कर देते हैं। जरूरतमंदों की सेवा करने से मन को संतुष्टि प्राप्त होती है और सभी को किसी न किसी रूप में सेवा कार्य करते रहना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नीलू वर्मा प्रधान, मनीष बैसवार, मयंक तिवारी, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
