केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिले पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, पर्यटन विकास को लेकर सौंपा मांगपत्र

Former MP Daddan Mishra met the Union Tourism Minister and submitted a memorandum regarding tourism development
 
Former MP Daddan Mishra met the Union Tourism Minister and submitted a memorandum regarding tourism development

श्रावस्ती/बलरामपुर, अगस्त 2025: श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली में मुलाकात कर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास की मांग रखी।

दद्दन मिश्र ने बताया कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में बौद्ध, जैन और सनातन धर्म से जुड़े कई पवित्र स्थल हैं, जहाँ देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक लगातार आते रहते हैं। उनका कहना है कि यदि इन स्थलों का सुनियोजित विकास किया जाए तो क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएँ साकार हो सकती हैं। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से श्रावस्ती में हवाई अड्डा तैयार हो चुका है और रेल लाइन निर्माण भी प्रगति पर है। साथ ही, बौद्ध परिपथ का चौड़ीकरण कार्य भी चल रहा है। इन सुविधाओं से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है।

मांगपत्र में दद्दन मिश्र ने श्रावस्ती, विभूतीनाथ, सीता द्वार, देवीपाटन, बिजलेश्वरी, हनुमान टावर मंदिर, हनुमानगढ़ी, शिवालय मथुरा बाजार सहित कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास का उल्लेख किया।केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर दद्दन मिश्र ने कहा हमारा क्षेत्र अकांक्षी जनपदों में शामिल है और इसका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। एयरपोर्ट की सुविधा और रेलवे लाइन की प्रगति से यहाँ पर्यटन की संभावनाएँ और बढ़ी हैं। बौद्ध परिपथ का विस्तार भी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा। इसी कड़ी में मैंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करने में सहयोग प्रदान करें।"

Tags