विक्रम पांडेय एवं सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिवस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया स्मरण
 
hfg
हरदोई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार तथा कांग्रेस पार्टी हरदोई के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में बघौली चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। उन्होंने देश के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभाला। वे जाने-माने अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद डॉ. मनमोहन सिंह जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया था।

विक्रम पांडेय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी जाना जाता है। उनके कार्यकाल में आर्थिक नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए, जिनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ा।

इस अवसर पर बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक एवं प्रशासनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1990 में उन्होंने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 1991 में पी.वी. नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री बनने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह को उनके मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री बनाया गया। उस समय वे संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं थे। संवैधानिक प्रावधानों के तहत बाद में उन्हें 1991 में असम से राज्यसभा के लिए चुना गया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस मौके पर पूर्व बीडीसी प्रदीप राजवंशी, देवेन्द्र कुमार गौतम, सुरेश कुमार, अरविन्द कुमार, राजाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags