विशेष कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार आर.पी.एन. सिंह की उपस्थिति

 
विशेष कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार आर.पी.एन. सिंह की उपस्थिति
आज आयोजित एक विशेष समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय कुमार आर.पी.एन. सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी – नेशनल वॉलंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन पाठक जी ने भी सहभागिता दर्ज कराते हुए संगठन की कार्ययोजना, उद्देश्यों एवं जनसेवा संबंधी प्रयासों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री राजेश्वर सिंह, कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे, श्री मारकंडे साहि, श्री गोपाल यादव, श्री विनय प्रकाश गुर्जर, श्री भुसावल चौहान, श्री राजेश सिंह, श्री नेत्रपाल सिंह, श्री विभूति शुक्ला, श्री राकेश यादव, श्री प्रमोद भारती, श्री शिवपाल मिश्रा, श्री अरविंद मिश्रा, श्री वेद प्रकाश मिश्रा तथा श्रीमती गोमती मिश्रा सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

सभी आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए यह संकल्प लिया कि वे समाज और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

Tags