M.L.K. P.G. College में संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ

Founder's Week celebrations begin at M.L.K. P.G. College
 
Founder's Week celebrations begin at M.L.K. P.G. College

बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के आदि संस्थापक Maharaja Sir Pateshwari Prasad Singh की स्मृति में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोहका शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्वक हुआ। पहले दिन रंगोली, संस्कृत श्लोक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

 

प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन है। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने सभी का स्वागत किया, जबकि सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

ioi

🎨 रंगोली प्रतियोगिता

डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महिमा सोनी, प्रतीची सिंह एवं सीमा पाण्डेय शामिल रहीं।
परिणाम:

  • प्रथम: सुरेन्द्र यादव (बीए तृतीय वर्ष)

  • द्वितीय: रजनी यादव (बीए द्वितीय वर्ष)

  • तृतीय: शगुन यादव (बीएड प्रथम वर्ष)

kl[ok

📜 संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता

डॉ. पूजा मिश्रा के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक रहे — डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित व डॉ. अभयनाथ ठाकुर।
परिणाम:

  • प्रथम: नितिन त्रिपाठी (एमए द्वितीय वर्ष)

  • संयुक्त द्वितीय: शिखा पाण्डेय (एमए द्वितीय वर्ष) एवं शगुन (बीएड द्वितीय वर्ष)

  • तृतीय: राहुल प्रजापति (बीए तृतीय वर्ष)

  • सांत्वना पुरस्कार: अनन्या गुप्ता (बीए तृतीय वर्ष)

💃 एकल नृत्य प्रतियोगिता

मणिका मिश्रा के संयोजन में दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक रहे लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेन्द्र कुमार चौहान, मणिका मिश्रा एवं सौम्या शुक्ला।

छात्रा वर्ग:

  • संयुक्त प्रथम: शिखा पाण्डेय (एमए द्वितीय वर्ष) एवं प्रिया कश्यप (बीए तृतीय वर्ष)

  • द्वितीय: मुस्कान सोनी (बीएससी प्रथम वर्ष)

  • तृतीय: स्नेहा गुप्ता (बीए तृतीय वर्ष)

छात्र वर्ग:

  • प्रथम: अल्ताफ रजा (बीएससी प्रथम वर्ष)

  • द्वितीय एवं तृतीय: कोई प्रतिभागी उपयुक्त नहीं पाया गया

jop[o

कार्यक्रम का संचालन अतुल मिश्र एवं अनिल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्थापक सप्ताह के प्रथम दिवस का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🎉

 

Tags