एएलएस एंबुलेंस सेवा के ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पांच ईएमटी सम्मानित, आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर चिकित्सा सहायता देने पर दिया गया जो
 
sss
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सेवा के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक जिला अस्पताल, बरेली में किया गया।

एएलएस एंबुलेंस सेवा का संचालन पिछले पांच वर्षों से मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ईएमटी को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, गंभीर मरीजों की सुरक्षित देखभाल तथा उपचार के दौरान आवश्यक सावधानियों और प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

fff


बरेली सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह और एसीएमओ डॉ. पवन कपाही की अध्यक्षता में ईएमटी को आवश्यक चिकित्सकीय एवं आपातकालीन प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान मेडकेयर 365 के प्रशिक्षक विकास पांडे ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की स्थिति को संभालने, प्राथमिक चिकित्सा देने और सुरक्षित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

fff


उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ईएमटी सम्मानित
प्रशिक्षण शिविर के दौरान एएलएस एंबुलेंस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ईएमटी को सम्मानित भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह एवं एसीएमओ डॉ. पवन कपाही ने अरुण राठौड़ (बरेली), इशरत अली (रामपुर), अरविंद कुमार (बदायूं), पंकज वर्मा (पीलीभीत) और नीतीश कुमार (शाहजहांपुर) को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड के संचालक/प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक विश्व कीर्ति सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य एएलएस एंबुलेंस सेवा में तैनात ईएमटी की कार्यकुशलता और आपातकालीन चिकित्सा संबंधी दक्षताओं को और मजबूत करना रहा, ताकि गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में समय पर सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Tags