सन्त एस. राम इंटर कॉलेज में हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर

Sant S. Ram Inter College organised a free dental check-up camp.
 
[l][

लखनऊ, सितम्बर 2025।  जानकीपुरम विस्तार स्थित सन्त एस. राम इंटर कॉलेज में 16 एवं 18 सितम्बर को दो दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का संचालन लकी डेंटल क्लीनिक की विशेषज्ञ टीम ने किया।

शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई और उन्हें दांतों की स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. पंकज वर्मा (सर्जन), डॉ. शहबाज खान (सर्जन), डॉ. रफी (सर्जन), डॉ. लक्ष्मण (सर्जन) एवं गोविन्द (असिस्टेंट) ने बच्चों और अभिभावकों को मौखिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मिथिलेश कनौजिया और उपप्रधानाचार्य श्री अमित बाजपेई सहित सभी शिक्षकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज वर्मा ने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया।

प्रधानाचार्या ने इस पहल के लिए लकी डेंटल क्लीनिक की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से विद्यार्थियों को सही दिशा मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Tags