मथुरा बाजार में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पूर्व प्रधानाचार्य काशी प्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति और अटल जन्मशताब्दी वर्ष को समर्पित

Free health camp organised in Mathura Bazaar, dedicated to the memory of former Principal Kashi Prasad Srivastava and Atal Birth Centenary Year
 
Free health camp organised in Mathura Bazaar, dedicated to the memory of former Principal Kashi Prasad Srivastava and Atal Birth Centenary Year
बलरामपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरा बाजार स्थित राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय काशी प्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के सुपुत्र तथा एम.एल.के. पीजी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन द्वारा किया गया।

Hf

शिविर का शुभारंभ

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला और स्वात्साषी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने इस आयोजन को क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
Vbbb

स्थानीय लोगों को मिला चिकित्सकीय लाभ

29 नवंबर को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिय
Vvv

चिकित्सकीय टीम ने:

स्वास्थ्य परीक्षण
विशेषज्ञ परामर्श
निःशुल्क दवा वितरण
जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।
Gggg

अतिथियों के विचार

विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि मथुरा बाजार जैसे पिछड़े क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने छात्रों को मोबाइल और अन्य डिजिटल व्यसनों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
Vvvv

विद्यालय प्रशासन व आयोजकों की भूमिका

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीराम तिवारी ने स्कूल के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर आयोजक डॉ. राजीव रंजन ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने पिता स्वर्गीय काशी प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय हेतु किए गए योगदान को याद किया।
Nznzn

चिकित्सकीय टीम में शामिल विशेषज्ञ

डॉ. नजमा खान – स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. सिद्धार्थ तिवारी – एमडी (मेडिसिन)
डॉ. सत्यदेव विश्वकर्मा – जनरल फिजिशियन
डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव – जनरल फिजिशियन
डॉ. कुलदीप एवं उनकी टीम – नेत्र रोग विशेषज्ञ
डब्लू. कुमार पांडे
आसिफ इसरार – नेत्र परीक्षक
मुकीम – नेत्र परीक्षक
फार्मासिस्ट टीम भी शिविर में मौजूद रही।
Gggg

आयोजक मंडल व समाज की भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक तथा अटल जी के सहयोगी शिव प्रसाद द्विवेदी, वर्तमान प्रबंधक अतुल द्विवेदी, प्रवक्ता महेंद्र कुमार, यदुनाथ वर्मा, श्याम मनोहर तिवारी, मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते हुए आयोजन की सराहना की।

Tags