गोंडा में नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर, 85 लोगों ने कराई जांच
ये बातें जैनस इनीशिएटिव्य संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ तथा Hind Medical College के डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, गोंडा एवं उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ, गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर के दौरान कहीं। शिविर का आयोजन पेंशनर्स कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय के निकट किया गया।
40 वर्ष के बाद नियमित जांच जरूरी
डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए 40 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को नियमित हेल्थ चेकअप अवश्य कराना चाहिए। समय पर जांच कराने से हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आवश्यक
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य की अनदेखी आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन रही है। उन्होंने ऐसे जागरूकता शिविरों की आवश्यकता पर बल दिया।
पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के.बी. सिंह ने कहा कि देश में मधुमेह और हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं और अब ये बीमारियां युवाओं में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ते तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण विशेषकर बुजुर्गों में हृदय रोग के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।
85 लोगों की हुई जांच
शिविर में डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं डॉ. राहुल वर्मा ने कुल 85 लोगों की ब्लड शुगर और ईसीजी जांच की तथा नि:शुल्क परामर्श दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य कोषागार अधिकारी श्याम लाल जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन के गुलाबचंद तिवारी, के.बी. सिंह, अनिल श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की पूजा मिश्रा और विशाल शरण ने भी उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह, एडवोकेट अजय विक्रम सिंह, एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव, लायंस क्लब के दिलीप सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल मंत्री एवं अजय जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रकार यह शिविर अधिवक्ता एवं पेंशनर्स वर्ग सहित आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।



