गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति कार्यालय पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित

 
js nan
लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय)। हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यालय में निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ. नम्रता सूरी एवं डॉ. दीपिका कुमारी ने मरीजों को फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में लखनऊ फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के सचिव डॉ. संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु मूर्ति पाठक एवं अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की ओर से कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव सी.जी. नायर एवं संजय निगम ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर फिजियोथेरेपी की विभिन्न सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना रहा। यह जानकारी गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, लखनऊ के सचिव संजय निगम ने दी।

Tags