आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी, विद्यार्थियों ने गायन-नृत्य और फैशन शो से बांधा समां
लखनऊ। आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बी.के.टी., लखनऊ में 3 अक्टूबर 2026 को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की।
अपने संबोधन में चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का आर.आर. परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ओजस कवि श्री योगेश चौहान मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन के साथ प्रयास करने की बात कही।
गायन, नृत्य और फैशन शो में दिखी प्रतिभा
फ्रेशर्स पार्टी के दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गायन, नृत्य, मिमिक्री और फैशन शो में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।फैशन शो के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। सर्वश्रेष्ठ वॉक पुरुष का खिताब विमर्श अस्थाना और सर्वश्रेष्ठ वॉक महिला का खिताब यामिनी भट्ट ने हासिल किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरुष के लिए राजन सिंह और सर्वश्रेष्ठ परिधान महिला के लिए अपूर्वा पांडेय को चुना गया।मिस्टर फ्रेशर का खिताब हिमांशु तिवारी और मिस फ्रेशर का खिताब खुशी यादव ने हासिल किया।
सचिव ने विद्यार्थियों को दी सफलता की शुभकामनाएं
इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री चित्रांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संस्थान के डीन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, प्रथम वर्ष के समन्वयक, सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
NEPTUNE बैंड की प्रस्तुति पर झूमे विद्यार्थी
फ्रेशर्स पार्टी के बाद मयंक और उनकी टीम के अंतरराष्ट्रीय बैंड NEPTUNE (नेप्चून) की बैंड नाइट आयोजित की गई। बैंड की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों ने संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया।पूरे कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सांस्कृतिक समूह ‘तरंग’ द्वारा किया गया। समूह के सदस्य वंशिका श्रीवास्तव, शाश्वत, सौरभ, अक्षत, तारुषी, आदर्श, निधि द्विवेदी, श्रेया, सालेहा, ऋषु राज, आर्यन, दिव्यांश, शादाब, अमन, अपूर्व, सूर्यांश, दिव्यांश प्रजापति, सत्यम और अनुभव ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फ्रेशर्स पार्टी उनके लिए मनोरंजन के साथ नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत का अवसर बनी।



