उत्तर प्रदेश दिवस 2026 पर सीएस इलेवन और एसबीआई इलेवन के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला

A friendly cricket match will be played between CS Eleven and SBI Eleven on Uttar Pradesh Day 2026.
 
mn lkkj
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर 24 से 26 जनवरी तक ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में, दिनांक 25 जनवरी 2026 को श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों की टीम मुख्य सचिव इलेवन (सीएस इलेवन) और भारतीय स्टेट बैंक इलेवन (एसबीआई इलेवन) के बीच एक मैत्रीपूर्ण टी20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री शशि प्रकाश गोयल ने सहभागिता की और भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे के साथ टॉस किया। मुख्य सचिव ने विजेता ट्रॉफी एवं विभिन्न पुरस्कार प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर इस आयोजन के लिए भारतीय स्टेट बैंक की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी एकता, खेल भावना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं तथा ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को सशक्त बनाते हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के विकास में भारतीय स्टेट बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

मैच में सीएस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसबीआई इलेवन ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी। इस प्रकार सीएस इलेवन ने 4 रन से मुकाबला जीत लिया।

🏆 मैच पुरस्कार

  • मैन ऑफ द मैच: वसंत

  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: विकास तिवारी

  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: विशाल श्रीवास्तव

  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: पुंज हेमकर

  • सर्वश्रेष्ठ खेल भावना: धीरेंद्र सचान

vhbj

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री पार्थसारथी सेन शर्मा ने कहा कि दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना और उत्साह के साथ मैच खेला। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक को सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार दे ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक फिटनेस, सकारात्मक सहभागिता और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

मैच के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव), श्री अनुराग यादव (प्रधान सचिव), श्री पंकज यादव (सचिव), श्री धीरेंद्र सिंह सचान (विशेष सचिव), श्री अनिल कुमार (महाप्रबंधक, नेटवर्क-I, एसबीआई), श्री राजीव कुमार (महाप्रबंधक, नेटवर्क-II, एसबीआई) एवं श्री कौशलेंद्र कुमार (महाप्रबंधक, नेटवर्क-III, एसबीआई) प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Tags