उतरौला में शिक्षकों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज विजेता

Friendship cricket match between teachers in Utraula, M.Y. Osmani Inter College Winner
 
Friendship cricket match between teachers in Utraula, M.Y. Osmani Inter College Winner
उतरौला।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार, 26 जनवरी को तहसील मुख्यालय स्थित एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज के मैदान में एक रोचक शिक्षक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज और भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, उतरौला के शिक्षकों के बीच खेला गया, जिसमें एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

उतरौला में शिक्षकों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज विजेता

मैच का टॉस एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने कराया। टॉस जीतकर एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में टीम ने 81 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

उतरौला में शिक्षकों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज विजेता


टीम की ओर से व्यायाम शिक्षक पंकज पाण्डेय ने मात्र 5 गेंदों में 12 रनों की तेज शुरुआत की, जबकि असलम सर ने 21 रन और मेराजुद्दीन सर ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय विद्यालय की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए प्रधानाचार्य कुमेश सरोज ने दो विकेट हासिल किए।

hjlui

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और जल्दी-जल्दी विकेट गंवाती चली गई। टीम की ओर से अर्पण पाण्डेय ने 18 रन बनाकर कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पूरी टीम 51 रनों पर सिमट गई।

uo98

इस प्रकार एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज की टीम ने 30 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। शानदार खेल के लिए अर्पण पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।मैच के दौरान जिला क्रीड़ा कोष प्रमुख एवं भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुमेश सरोज की गेंदबाज़ी की विपक्षी टीम ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों में शारीरिक सक्रियता बढ़ती है और विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है।

uyiuu

वहीं, एम.वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर अफजाल, अशफाक उल्ला, यशपाल, सुरेश, दुर्गेश, सुनील, अजीम अब्बास रिज़वी, सीताराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Tags