20 से 28 मार्च तक संत भक्ति मिनी कुंभ मेला, 111 कुंडी सतचंडी महायज्ञ और 108 सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा को समर्पित संत भक्ति मिनी कुंभ मेला का भव्य आयोजन 20 मार्च से 28 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस अवसर पर 111 कुंडी श्री सतचंडी महायज्ञ, Shrimad Bhagavatam कथा, भव्य रामलीला तथा 108 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा।
इस महाआयोजन का निमंत्रण देने के लिए राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) Sant Vikas Giri जी महाराज ने Yogi Adityanath से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
संत विकास गिरि जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन 20 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान देशभर से विभिन्न अखाड़ों के नागा साधु-संत और महात्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए श्रीमद्भागवत कथा, रामलीला और विशाल यज्ञ का विशेष आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2026 को 108 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिससे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक नया जीवन मिल सकेगा।
यह भव्य धार्मिक आयोजन Rashtriya Yuva Vahini के राष्ट्रीय अध्यक्ष Hindu Dev Prakash Shukla के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
संत विकास गिरि जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पवित्र महायज्ञ और संत भक्ति मिनी कुंभ मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
ॐ नमो नारायण।
जय माँ शीतला। 🙏
