फन का रॉकस्टार सीज़न-3: तीन दिवसीय म्यूज़िक फेस्ट ने लखनऊ में बढ़ाई रौनक

Fun Ka Rockstar Season 3: The three-day music fest enlivens Lucknow
 
Fun Ka Rockstar Season 3: The three-day music fest enlivens Lucknow

लखनऊ। शहर के प्रमुख शॉपिंग हब फन रिपब्लिक मॉल में आयोजित तीन दिवसीय ‘फन का रॉकस्टार सीजन-3’ म्यूज़िक फेस्ट ने राजधानी के संगीतप्रेमियों को एक यादगार अनुभव दिया। इस फेस्ट-कम-कॉम्पिटिशन में स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल—तीनों श्रेणियों के बैंड्स ने मंच पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


‘दिल संभल जरा’, ‘वो भी अपने न हुए’, ‘प्रीत की लत’ और ‘बादशाह ओ बादशाह’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने पूरे माहौल को म्यूज़िकल वाइब से भर दिया। वहीं, शिव तांडव की दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों में रोमांच भर दिया और पूरा सभागार भक्ति-भाव में डूब गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

स्कूल कैटेगरी

  • विजेता: इश्क़ एक्सप्रेस (ला मार्टिनियर)

  • प्रथम उपविजेता: नूरे (जयपुरिया)

  • द्वितीय उपविजेता: एलपीसी बैंड रेंजर्स (एलपीसी स्कूल)

कॉलेज कैटेगरी

  • विजेता: एनम कारा द बैंड (भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय)

  • प्रथम उपविजेता: हाई नोट द बैंड (इंटीग्रल यूनिवर्सिटी)

  • द्वितीय उपविजेता: अलंकार (आईईटी)

प्रोफेशनल कैटेगरी

  • विजेता: फितूर बैंड

  • प्रथम उपविजेता: टीम नाद रोग

  • द्वितीय उपविजेता: आरएस म्यूज़िक बैंड तथा वाणी लाइव बैंड (संयुक्त)

विजेताओं को क्रमशः ₹15,000, उपविजेताओं को ₹10,000, तथा द्वितीय उपविजेताओं को ₹5,000 की पुरस्कार राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

मॉल प्रबंधन की प्रतिक्रिया

फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह ने कहा,
“भारतीय संस्कृति में संगीत सदैव प्रेरणा और उत्साह का स्रोत रहा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘फन का रॉकस्टार सीज़न-3’ का आयोजन किया गया। स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल बैंड्स ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मॉल भविष्य में भी ऐसे संगीत कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि लखनऊ के लोगों को कला और संगीत का बेहतरीन अनुभव मिलता रहे।”

Tags