साइबर ठगी के दो मामलों में गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को वापस कराए 4,773.98 रुपये

Major action by Gadwar police in two cases of cyber fraud; recovered Rs 4,773.98 for the victims.
 
sbbs
गड़वार (बलिया)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की कुल 4,773.98 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। ठगी की रकम वापस मिलने से दोनों पीड़ितों को राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया कला गांव निवासी शिवानी सिंह पुत्री मनोज कुमार सिंह के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 3 सितंबर 2026 को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर धनराशि निकाल ली थी। वहीं, रतसर कला निवासी सोनू कुमार गुप्ता पुत्र रामनाथ गुप्ता के भारतीय स्टेट बैंक खाते से 7 मई 2026 को साइबर ठगी की गई थी। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाना गड़वार में दर्ज कराई थी।


पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर टीम ने शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की।


पुलिस के प्रयासों से 10 नवंबर को एमआरएम पोर्टल के माध्यम से शिवानी सिंह के खाते में 3,774 रुपये तथा सोनू कुमार गुप्ता के खाते में 999.98 रुपये वापस कराए गए। इस तरह दोनों मामलों में कुल 4,773.98 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस मिली।


धनराशि वापस मिलने पर दोनों शिकायतकर्ताओं ने बलिया पुलिस और थाना गड़वार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।


पुलिस टीम में शामिल रहे
उप निरीक्षक अब्दुल हफीज (साइबर प्रभारी), हेड कांस्टेबल भीम कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), आरक्षी विवेक कुमार यादव, आरक्षी विक्रम तिवारी, आरक्षी अभय सिंह और महिला आरक्षी जया तिवारी।

Tags