मॉडर्न इंटर कॉलेज के छात्र गगन मिश्रा राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता, अगरतला (त्रिपुरा) के लिए चयनित

Gagan Mishra, student of Modern Inter College, selected for National Chess Championship, Agartala (Tripura)
 
Gagan Mishra, student of Modern Inter College, selected for National Chess Championship, Agartala (Tripura)
बलरामपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित माध्यमिक स्कूल गेम्स में मॉडर्न इंटर कॉलेज, बलरामपुर के कक्षा 11 के प्रतिभाशाली छात्र गगन मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। गगन का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है, जो जल्द ही त्रिपुरा के अगरतला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

गगन के इस चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल, जिला क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज, प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, हेमंत कुमार तिवारी, साधना पांडे, व्यायाम शिक्षक पंकज पांडे, अर्पण पांडेय, सईद अहमद, मदन लाल, अभय शंकर, नवीन पाल सहित अनेक शिक्षकों और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएँ दीं।

गगन मिश्रा ने अक्टूबर में अलीगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर शानदार रैंकिंग हासिल की थी। हालांकि टीम गेम में देवीपाटन मंडल के अंक कम रहने के कारण तत्काल राष्ट्रीय चयन की घोषणा नहीं हो सकी थी, लेकिन उनकी उत्कृष्ट रैंकिंग के आधार पर अब उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
गगन इससे पहले उतरौला में आयोजित जनपदीय, इकौना (श्रावस्ती) के जगतजीत इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय, और अलीगढ़ की प्रदेशीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता, अगरतला में गगन राज्य क्रीड़ा संस्थान द्वारा निर्धारित कोच/प्रबंधक की देखरेख में प्रतिभाग करेंगे, जिसका समस्त व्यय माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
गगन के इस उपलब्धि से विद्यालय एवं पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

Tags