गली मोहल्ला क्रिकेट लीग (GMCL) ने लॉन्च किया उत्तर प्रदेश चैप्टर, युवा खिलाड़ियों को घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए अवसर
Gali Mohalla Cricket League (GMCL) launches Uttar Pradesh chapter, providing new opportunities for young players in domestic and international cricket
Thu, 20 Nov 2025
लखनऊ, 20 नवंबर 2025। गली मोहल्ला क्रिकेट लीग (GMCL) तेजी से एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में उभर रही है, जो भारत के युवा क्रिकेटरों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने के लिए नई राह दिखा रही है। अब GMCL ने आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश चैप्टर की शुरुआत की है, जिससे राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपने कौशल प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
UP स्टेट लॉन्च में मौजूद रहे GMCL के प्रमुख सदस्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस में GMCL उत्तर प्रदेश स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य शामिल थे—
सरदार इंद्रप्रीत सिंह, फाउंडर GMCL
राकेश रस्तोगी, यूपी कोऑर्डिनेटर
सत्य प्रकाश गुलेरिया, एस. के. गोपाल, अमन सूर्यवंशी, धीरज शर्मा, शुभम कश्यप और नीरज शर्मा
हर गांव से ग्लोबल स्टेज तक”—GMCL का विज़न
GMCL के संस्थापक बाबा इंद्रप्रीत सिंह ने कहा गली मोहल्ला क्रिकेट लीग एक ऐसा मंच है जहां देश के दूर-दराज इलाकों के युवा, चाहे लड़के हों या लड़कियां, अपने क्रिकेट कौशल को ग्लोबल स्तर पर दिखा सकते हैं। हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक या भौगोलिक सीमाएं किसी खिलाड़ी की प्रगति में बाधा न बनें।”
उत्तर प्रदेश में फेज़-1 की शुरुआत—हर जिले में 16 टीमें भिड़ेंगी
GMCL को भारत के सबसे बड़े ग्रासरूट लेवल टेनिस बॉल बॉक्स-क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश चैप्टर की संरचना इस प्रकार होगी—
फेज़-1 में राज्य के सभी जिलों में मुकाबले आयोजित होंगे।
हर जिले से 16 टीमें लीग मैचों में भाग लेंगी।
जिला विजेताओं में से सुपर-8 स्टेट टीमें चुनी जाएंगी।
ये टीमें UP स्टेट चैंपियनशिप के लिए खेलेंगी।
जल्द होगा मुजफ्फरनगर में एग्ज़ीबिशन मैच
लीग के संचालन के लिए एक विशेष स्टेट कोर कमेटी का गठन किया जा रहा है।
राज्य के औपचारिक लॉन्च के उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर में एक एग्ज़ीबिशन मैच का आयोजन भी प्रस्तावित है।
ग्रासरूट क्रिकेटरों के लिए बड़ा मौका—पहचान, आय और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
GMCL उन युवाओं के लिए नया अवसर लेकर आई है, जो—
आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं
छोटे शहरों या गांवों में रहते हैं
प्रोफेशनल प्रशिक्षण और मंच की कमी से जूझते हैं
लीग के माध्यम से इन्हें—
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान,
प्रदर्शन के बदले आय,
और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका–
जैसे विशेष अवसर मिल रहे हैं।
अब अंतरराष्ट्रीय विस्तार—5 देशों में होंगे मुकाबले
GMCL को अब तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में ज़बरदस्त सफलता मिली है।
फेज़-1 में लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कदम बढ़ा रही है और मैच निम्न देशों में आयोजित होंगे—
मीनारी रीजन
हांगकांग
मलेशिया
सिंगापुर
नेपाल
भविष्य का लक्ष्य—युवा क्रिकेट में क्रांति
अपनी व्यापक पहुंच और 'सबको मौका' देने की सोच के साथ GMCL अब उन खिलाड़ियों के लिए उम्मीद की सबसे बड़ी किरण बन चुकी है जिन्हें बड़े मंच तक पहुंचने के अवसर बहुत कम मिलते थे। ग्रासरूट लेवल से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की यह यात्रा भारतीय क्रिकेट में नई क्रांति का रूप ले रही है
