फीनिक्स यूनाइटेड, लखनऊ में गणेश चतुर्थी पर खुशियों की सौगात
त्योहार पर ग्राहकों के लिए यादगार ऑफर्स और शानदार गिफ्ट्स
एंड ऑफ सीज़न सेल में ग्राहकों ने जीती टाटा नेक्सॉन, प्रीमियम बाइक और ड्रीम ट्रिप जैसी आकर्षक सौगातें
Thu, 28 Aug 2025
लखनऊ, 28 अगस्त 2025:
गणेश चतुर्थी के अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग ने शॉपिंग करने आए ग्राहकों को उत्सव की दोगुनी खुशी दी। एंड ऑफ सीज़न सेल के तहत यहां उपहारों और रिवार्ड्स की बरसात हुई, जिसने त्योहार की रौनक को और भी खास बना दिया।
ऑफर के अनुसार, ₹5,999 या उससे अधिक की शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को निश्चित गिफ्ट दिए गए। वहीं, लकी ड्रा के माध्यम से प्रतिभागियों को रोमांचक इनाम जीतने का मौका मिला। ₹14,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को बम्पर प्राइज़ – टाटा नेक्सॉन कार, प्रीमियम बाइक और देश के ड्रीम डेस्टिनेशन की ट्रिप जैसी शानदार सौगातें भी मिलीं। इनाम जीतकर शॉपर्स के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर ऑपरेशंस (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा,
"हम हर बार शॉपर्स के लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आते हैं। गणेश चतुर्थी जैसे शुभ अवसर पर ग्राहकों को खरीदारी के साथ-साथ इनाम भी मिले, यही हमारी कोशिश है। हमारा लक्ष्य सिर्फ शॉपिंग अनुभव तक सीमित नहीं, बल्कि उसे यादगार बनाना है।"
