चौक में गणेश उत्सव की धूम, विनोद तावड़े और अभिनेत्री भाग्यश्री ने की विशेष गणेश आरती

Ganesh Utsav celebrations in full swing at the Chowk; Vinod Tawde and actress Bhagyashree performed a special Ganesh Aarti.
 
aedw

लखनऊ। श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक लखनऊ की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को विशेष गणपति पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया लॉन, चौक में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे विशेष गणपति पूजन के साथ हुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने गणपति आरती की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय तथा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी भी मौजूद रहे।

awerawe

भिनेत्री भाग्यश्री ने की शाम की भव्य आरती

गणेश उत्सव के तहत शाम 8:30 बजे विशेष भव्य गणेश आरती का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने भगवान श्री गणेश की आरती की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, आईजी स्थापना राजेश मोदक सपरिवार तथा डा. सूर्यकांत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आरती के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना में भाग लिया।

aserfewa

आयोजकों ने श्रद्धालुओं का जताया आभार

श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक लखनऊ की ओर से सभी गणेश भक्तों और श्रद्धालुओं का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। मंडल के संयोजक उमेश कुमार पाटिल और अध्यक्ष विकास पाटिल के साथ गजानन माने पाटिल, सचिन माळी, सागर जाधव, विश्वास पाटिल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

AWQ

आयोजकों ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकजुटता का भी अवसर है। श्री गणेश उत्सव मंडल चौक, मराठी समाज से संबद्ध होकर प्रतिवर्ष इस उत्सव का आयोजन करता है।

स्थान: राम मनोहर लोहिया लॉन, चौक, लखनऊ
विशेष गणपति पूजन: सुबह 9:30 बजे
भव्य गणेश आरती: शाम 8:30 बजे

Tags