गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया
Ganesh festival celebrated with great pomp
Sun, 15 Sep 2024
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।आलमबाग नटखेड़ा रोड पर आयोजित गणेश उत्सव की धूम रही। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने गणेश जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस आयोजन में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने भाग लिया। इसके अलावा कैंट परिक्षेत्र युवा लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार, महामंत्री कुश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह और अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गणेश जी की भव्य पूजा और उत्सव के विविध आयोजन हुए। इनमें स्थानीय व्यापारी और गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर इस पर्व की खुशी को साझा किया। आयोजन के दौरान भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य प्रतिमा की पूजा ने सभी को आकर्षित किया।