महिमा पैनोरमा, जयपुर में विधि-विधान से विराजे गणपति बप्पा
Ganpati Bappa ceremoniously installed at Mahima Panorama, Jaipur.
Tue, 15 Sep 2026
जयपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जयपुर के महिमा पैनोरमा स्थित विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रोफेसर डॉ. रोहित शर्मा के आवास पर गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना की गई। डॉ. रोहित शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. मीनाक्षी शर्मा और मनस्वी शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विराजमान कराया।

डॉ. रोहित शर्मा एवं डॉ. मीनाक्षी शर्मा पिछले 12 वर्षों से लगातार अपने निवास पर गणपति बप्पा की स्थापना करते आ रहे हैं। इस दौरान परिवार द्वारा गणपति की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की जाती है।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लखनऊ से पधारे मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा सहित रेखा शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शर्मा, आशा शर्मा, प्रियंका कनानी, रजत शर्मा, अत्यंत शर्मा, जियांश कनानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गणपति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर परिवार एवं समाज में सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
