गौतम अदाणी 2,000 छात्रों के साथ साझा करेंगे ‘डेवलपिंग इंडिया’ पर अपने विचार

Gautam Adani to share his thoughts on 'Developing India' with 2,000 students
 
Gautam Adani to share his thoughts on 'Developing India' with 2,000 students

मुंबई, अक्टूबर 2025:  व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति श्री गौतम अदाणी को ‘डेवलपिंग इंडिया: द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड’ विषय पर छात्रों के साथ संवाद करने के लिए आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक 2025’ के दौरान 10 अक्टूबर, शुक्रवार को आयोजित होगा।

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल की अध्यक्ष सुश्री मेघना घोष पुरी ने कहा हमारे लिए यह गर्व की बात है कि श्री गौतम अदाणी ने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया। छात्रों के साथ उनके संवाद से निश्चित ही नई प्रेरणा और विचारों का आदान-प्रदान होगा।

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति अदाणी भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नवीनतम एआई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
संस्थापक और चेयरमैन श्री सुभाष घई ने कहा,
श्री गौतम अदाणी का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उनकी सफलता की कहानी न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह आज के भारत की प्रगति का प्रतीक भी है। छात्रों के साथ उनके विचार और ‘सॉफ्ट पावर’ के महत्व पर उनका दृष्टिकोण हमेशा याद रहेगा।
व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल 8 से 10 अक्टूबर तक ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक 2025’ मना रहा है, जिसमें 40 से अधिक वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष का विशेष आकर्षण राज कपूर और गुरु दत्त की जन्मशती है, जिसमें “भारतीय सिनेमा में कविता और संगीत का महत्व” विषय पर विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

Tags