गायत्री परिवार कर्नाटक को मिला ‘विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’, हरिशंकर राजपुरोहित और शेखर चतुर्वेदी सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित अखण्ड दीप शताब्दी महोत्सव में मिला सम्मान, कर्नाटक में संगठन के विस्तार और वर्षों की निःस्वार्थ सेवा को मिली सराहना

 
drfger

गलुरु। सेवा, समर्पण, प्रतिभा प्रोत्साहन और संगठन को मजबूत बनाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गायत्री परिवार कर्नाटक को प्रतिष्ठित ‘विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगठन की स्थापना, विस्तार और वर्षों से जारी निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रदान किया गया।

गायत्री परिवार की सह-संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप शताब्दी महोत्सव के अवसर पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में विराट समारोह आयोजित किया गया। इसी समारोह में गायत्री परिवार कर्नाटक को यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ।

गायत्री परिवार कर्नाटक की ओर से मुख्य प्रबंध ट्रस्टी हरिशंकर राजपुरोहित (बाबूजी) और राज्य समन्वयक शेखर चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से सम्मान ग्रहण किया। समारोह के मंच से जे.पी. नड्डा, अनुराग ठाकुर और डॉ. चिन्मय पंड्या ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

dfhf

32 वर्षों से संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं हरिशंकर राजपुरोहित

हरिशंकर राजपुरोहित (बाबूजी) पिछले 32 वर्षों से अधिक समय से गायत्री परिवार के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने बेंगलुरु सहित कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत आधार देने, अधिक से अधिक परिजनों को जोड़ने और परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके निरंतर प्रयासों के साथ वरिष्ठ परिजनों, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की निःस्वार्थ सहभागिता ने कर्नाटक में संगठन के विस्तार को गति दी है।

tgrrw

सम्मान पूरे गायत्री परिवार का है : शेखर चतुर्वेदी

इस अवसर पर गायत्री परिवार कर्नाटक के राज्य समन्वयक शेखर चतुर्वेदी ने कहा, “यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या पदाधिकारी का नहीं, बल्कि कर्नाटक के प्रत्येक उस गायत्री परिजन का है, जिसने अपने समय, श्रम, साधना और संसाधनों से गुरुदेव के मिशन को आगे बढ़ाया है। संगठन की नींव रखने वाले वरिष्ठ परिजनों का योगदान सदैव वंदनीय रहेगा।” उन्होंने इस सम्मान को संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और परिजनों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

Tags