गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन, हरि शंकर राजपुरोहित बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

Board of Trustees of Gayatri Pariwar Trust Bengaluru Reconstituted; Hari Shankar Rajpurohit Becomes Chief Managing Trustee
 
गायत्री परिवार ट्रस्ट बेंगलुरु के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन, हरि शंकर राजपुरोहित बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

बेंगलुरु। गायत्री परिवार ट्रस्ट, बेंगलुरु के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठित ट्रस्ट मंडल में हरि शंकर राजपुरोहित को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी तथा शेखर चतुर्वेदी को संयुक्त प्रबंध ट्रस्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवगठित ट्रस्ट मंडल में कर्दम पटेल, संग्राम सिंह राजपुरोहित, पुरुषोत्तम पटेल, अश्विनी कटरे, राजेश शर्मा, आशा मोहन और गौरव भाटिया को ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है।

रचनात्मक और सेवा कार्यों के विस्तार पर जोर

ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन के पीछे संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाने और गायत्री परिवार से जुड़े विभिन्न कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का उद्देश्य बताया गया है।संयुक्त प्रबंध ट्रस्टी शेखर चतुर्वेदी ने कहा कि नए संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से गायत्री परिवार के रचनात्मक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों का व्यापक विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन से गायत्री परिवार ट्रस्ट, बेंगलुरु की आगामी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने की दिशा में नई पहल की उम्मीद जताई गई है।

Tags