नीरज सिंह के जन्मदिन पर हजरतगंज में भव्य भंडारे का आयोजन, गीता गुप्ता का हुआ सम्मान

Grand Bhandara organized in Hazratganj on Neeraj Singh's birthday, Geeta Gupta honored
 
QWEQWWQ
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि नीरज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजय मुन्ना त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

भंडारे के अवसर पर संयुक्त उद्यम व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आयोजक अजय मुन्ना त्रिपाठी ने उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस आत्मीय सम्मान को लेकर गीता गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन के लिए आयोजक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद की व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने भगवान हनुमान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।संयुक्त उद्यम व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता की निजी सचिव पूजा सिंह ने अजय मुन्ना त्रिपाठी का आत्मीय सम्मान एवं भव्य आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को सेवा भावना से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं।

Tags