गीता गुप्ता को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनऊ महानगर में जिला सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार, पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का दिया भरोसा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ महानगर में सुश्री गीता गुप्ता को जिला सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में संचालित सुशासन मॉडल और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को अपना दायित्व बताया।

उन्होंने भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष किशन कुमार लोधी के प्रति विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास के कारण उन्हें संगठन की सेवा करने का अवसर मिला है।
इसके साथ ही गीता गुप्ता ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
