समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गीता गुप्ता सम्मानित
चंडीगढ़ में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में यह सम्मान उन्हें माननीय आईएएस अधिकारी एवं चीफ सेक्रेटरी श्री एच. राजेश प्रसाद जी द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज में व्याप्त भीखवृत्ति जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता, जनजागरण एवं समर्पित योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए ही कार्य नहीं कर रहा है, बल्कि महिलाओं, बच्चों, जरूरतमंदों, वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।
संगठन का उद्देश्य व्यापारिक विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए एक सशक्त, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक समाज का निर्माण करना है। इसी सोच और सेवा भावना के तहत संगठन विभिन्न सामाजिक अभियानों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
सुश्री गीता गुप्ता जी को प्राप्त यह सम्मान उनकी समाज सेवा के प्रति निष्ठा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साथ ही यह संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल परिवार इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आदरणीया गीता गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामना करता है।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐
