यूजीसी नियमों के विरोध में सामान्य वर्ग संगठनों का प्रदर्शन , त्रिकालपुर गांव में संयुक्त वार्ता, नियमों में संशोधन की मांग

General category organizations protest against UGC rules
Joint meeting held in Trikalpur village, demanding amendments to the rules.
 
fgyhg
गड़वार (बलिया)।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर सामान्य वर्ग के संगठनों ने भी खुलकर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी है। संगठनों का कहना है कि इन नियमों से शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव बढ़ेगा और कॉलेज-विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा।

बुधवार को कस्बा क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में आयोजित संयुक्त वार्ता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने एक साझा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा 13 जनवरी से लागू किए गए नियमों के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है कि बिना किसी ठोस आधार के सवर्ण समाज शोषणकर्ता है, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय सरकार की सवर्ण-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने कहा कि उनका समाज इस बिल की घोर निंदा करता है और सरकार से मांग करता है कि नियमों में तत्काल संशोधन किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो देशभर का सवर्ण समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस अवसर पर आनंद सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, पंकज उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags