Genpact-AISECT ने स्टडी हॉल कॉलेज में शुरू किया स्किल बिल्ड प्रोग्राम

Genpact-AISECT started skill build program at Study Hall College
 
Genpact-AISECT started skill build program at Study Hall College

लखनऊ डेस्क | आर. एल. पांडेय  बुधवार को Genpact और AISECT (ऑल इंडिया सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी) के संयुक्त प्रयास से Study Hall College में एक विशेष Skill Build Programme की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर Genpact के साइट लीडर श्री विवेक कुमार शर्मा, AISECT के जोनल हेड श्री लियाकत कोखर, रीजनल मैनेजर श्री अमित पांडेय, और सीनियर मैनेजर श्री राजकुमार ने छात्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कौशल-आधारित शिक्षा की अहमियत को रेखांकित किया और बताया कि यह प्रशिक्षण कैसे अकादमिक ज्ञान और औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगा।

कार्यक्रम के तहत छात्रों को 350 घंटे का सेक्टर-फोकस्ड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) क्षेत्रों से संबंधित विषय शामिल होंगे:

  • फाइनेंस और अकाउंटिंग

  • केवाईसी सहित फाइनेंशियल सर्विसेज

  • इंश्योरेंस

  • ग्राहक सेवा (वॉइस / नॉन-वॉइस) में कॉन्टैक्ट सेंटर ट्रेनिंग

इसके अतिरिक्त, छात्रों को 60 घंटे की सॉफ्ट स्किल्स और एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग भी दी जाएगी, जिससे वे उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

Study Hall College के निदेशक डॉ. हिमांशु सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, यह प्रशिक्षण छात्रों की प्रोफेशनल छवि को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें उद्योग में पहचान दिलाने में मदद करेगा। साथ ही, उन्हें इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल अनुभव के भी अवसर मिलेंगे, जिससे उनके करियर की दिशा सशक्त होगी।”

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध Study Hall College शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में से एक है, जो पत्रकारिता और जनसंचार (BA-JMC), वाणिज्य (B.Com), व्यवसाय प्रबंधन (BBA) और कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (BCA) में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित करता है।

Tags