गाजियाबाद: भारत राम ग्लोबल स्कूल में 'माइंडबेंज ओलंपियाड' का भव्य पुरस्कार वितरण, विधायक विनोद सिंह ने मेधावियों को सराहा
संस्कृति और संस्कारों से ही बनेगा विकसित भारत: विनोद सिंह
मुख्य अतिथि श्री विनोद सिंह ने ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राइज मनी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा:भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की राह हमारे विद्यालयों से होकर गुजरती है। यह अनिवार्य है कि हम अपनी भावी पीढ़ी को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और महान धर्मग्रंथों के ज्ञान से परिचित कराएं। संस्कारयुक्त शिक्षा ही एक श्रेष्ठ समाज और सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखेगी।"उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्यालयों से अपील की कि वे अपने शिक्षण पाठ्यक्रम में माइंडबेंज के 'संस्कृत एवं वैदिक वैल्यूज प्रोग्राम' को प्राथमिकता के साथ लागू करें।
सभ्य नागरिक और राष्ट्र उत्थान का संकल्प
माइंडबेंज के निदेशक प्रोफेसर एस. डी. शर्मा और डॉ. मीनू अरोरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के करीब लाकर उन्हें एक सभ्य और सफल नागरिक बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों को धर्मग्रंथों की सीख से जोड़ने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अगले वर्ष के लिए भी जताई प्रतिबद्धता
विद्यालय के प्राचार्य रविन पांडेय ने स्कूल चेयरमैन और उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया (वोट ऑफ थैंक्स)। उन्होंने माइंडबेंज कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए अगले वर्ष भी विद्यालय में इसे और भव्य रूप में आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर दीपाली पॉल, उमा गोयल और विद्यालय परिवार के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


