नवाबों के शहर में ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का जलवा, प्रमोशन के लिए पहुंचे स्टार्स

Ginny Weds Sunny 2 shines in the city of Nawabs, stars arrive for promotions
 
Ccv
लखनऊ। गिन्नी वेड्स सन्नी 2 के प्रमोशन ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में फिल्म के लीड कलाकार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर, निर्देशक प्रशांत झा और निर्माता विनोद बच्चन के साथ नवाबी शहर लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया।
लखनऊ पहुंचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म को एक ‘बवाल’ फैमिली एंटरटेनर बताया, जिसमें रोमांस और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने अपने किरदारों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की खासियत होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम ने शूटिंग से जुड़े कई मजेदार किस्से भी साझा किए, जिससे मौजूद लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।
फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार है। इसमें लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं।
Sbsbb
यह फिल्म उन निर्माताओं की पेशकश है, जिन्होंने तनु वेड्स मनु और शादी में जरूर आना जैसी सफल फिल्में दी हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी मनोरंजन और भावनात्मक जुड़ाव की उम्मीद है।
ज़ी स्टूडियोज़ और सौन्दर्या प्रोडेक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन प्रशांत झा ने किया है।
अब सभी की नजरें 24 अप्रैल 2026 पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लखनऊ में मिले शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

Tags